बाल झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क - Hair Masks For Hair Fall Control In Hindi - Nutrika Hair Oil
कई महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय रहता है उनके बालो का झड़ना। अगर आप भी उनमे से एक हैं तो आपको पता होना चाहिए कि ऐसे कई उपचार आज उपलब्ध हैं जिनसे आप बालों के झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं। लेकिन, अधिकतर उपचार प्राप्त करने के लिए आपको सलून जाना पड़ता है जिसके लिए बहुत समय और पैसा लगता है। पर निराश होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे ही कुछ ऐसे हेयर मास्क बना सकते हैं जो आपको बाल झड़ने की समस्या में मदद कर सकते हैं। तो यहाँ हम आपको बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क बता रहे हैं। यह हेयर मास्क आप घर बैठे-बैठे अपने लिए बना सकते हैं और इनकी सामग्री बहुत ही आसानी से उपलब्ध होती है, और महंगी तो बिल्कुल भी नहीं होती।1. टूटते बालों का इलाज है हेयर मास्क - Hair mask to stop hair fall
2. बाल गिरने का उपचार है केले का मास्क - Banana Mask for hair loss in Hindi
3. बालों को झड़ने से रोकने का तरीका है अरंडी के तेल का मास्क - Castor oil mask for hair loss in Hindi
1. टूटते बालों का इलाज है हेयर मास्क - Hair mask to stop hair fal
यह संभवतः सबसे आसान हेयर मास्क में से एक है और इसे रेफ्रिजरेटर में रखने से यह हेयर मास्क एक सप्ताह तक बना रहता है। हेयर मास्क का उद्देश्य खोए हुए पोषण और बालों को मजबूत रखना है। पेस्ट को लगाने से आपके बालों में कोमलता और चमक बनी रहती है।कैसे बनाये झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क
झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क सामग्री
- 1 अंडा
- 1 चम्मच नींबू का रस
- बादाम का तेल 1 चम्मच
- शहद की 1 बड़ा चम्मच
- फ्लैट बियर के 4 बड़े चम्मच
अंडे में से जर्दी अलग कर उसे अन्य सामग्रियों के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अब बालों में अच्छी तरह जड़ों से लेकर दूसरे छोर तक लगाएं। 4 बड़े चम्मच बियर को अंडे के साथ मिलाएं और तब तक उसको मिलाते रहें जब तक वो गाढ़ा पेस्ट न बन जाये। अब इस मिश्रण को भी अपने बालों और जड़ों में लगाएं। सिर को तौलिए या शावर कैप से ढक लें और मिश्रण को अपने बालों में 30-40 मिनट के लिए रखें। इसके बाद बाल धोने के लिए शैम्पू का प्रयोग करें और बालों को सूखने दें।
झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क के फायदे
- बालों को रेशम और मोटा बनाता है।
- चमक बढ़ाता है।
- बालों को पोषण देता है।
- जड़ों में मजबूती लाता है।
2. बाल गिरने का उपचार है केले का मास्क - Banana Mask for hair loss in Hindi
केले में पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट, प्राकृतिक तेल और विटामिन पाया जाता है जो बालो को झड़ने से रोकने के लिए सबसे बेहतरीन उपचारो में से एक हैं। केला आपके बालों को झड़ने से रोकता है साथ ही बालों को बढ़ाता भी है। केले के मास्क का पालन कर आप अपने बालों को झड़ने से रोक सकते हैं।आप केले का मास्क का उपयोग इस तरह करें
केले का मास्क बनाने की सामग्री
- 2 पके केले
- 1 बड़ी चम्मच जैतून तेल
- 1 बड़ी चम्मच नारियल तेल
- 1 बड़ा चम्मच शहद
केले का मास्क लगाने की प्रक्रिया
सभी सामग्री को मिला लें। अब केले का मास्क को अपने बालों में अच्छी तरह जड़ों से लेकर दूसरे छोर तक लगाएं। फिर अपने सिर को तौलिए या शावर कैप से ढक लें। इस मिश्रण को अपने बालों में पांच मिनट तक लगे रहने दें। फिर अपने बालों को गुनगुने पानी से धोलें।
अगर घर में ये सामग्री उपलब्ध नहीं हैं तो आप केले और बादाम का तेल शामिल कर एक और नया नुस्खा अपना सकते हैं। दो केले लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश करके पेस्ट बना लें। इसी पेस्ट में, 5 से 8 बूँदें बादाम के तेल की डालें। अब इस केले का मास्क को अपने बालों पर लगाएं और अपने बालों को तौलिए या शावर कैप से ढक लें। बालों को ठंडे पानी से धोने के बाद शैम्पू का उपयोग करें। आप कंडीशनर भी लगा सकते हैं इससे आपके बालों में चमक बनी रहेगी।
3. बालों को झड़ने से रोकने का तरीका है अरंडी के तेल का मास्क - Castor oil mask for hair loss in Hindi
अरंडी के तेल में प्रोटीन पाया जाता है। अरंडी का तेल का मास्क बालों की जड़ों को रूखा होने से रोकता है साथ ही बालों में पोषण और कोमलता प्रदान करता है।घर में अरंडी के तेल का मास्क का प्रयोग इस तरह करें
अरंडी के तेल का मास्क बनाने की सामग्री
- अरंडी का तेल 2 बड़े चम्मच
- 2 बड़े चम्मच ब्रांडी के (वाइन)
- 1 अंडा
अरंडी के तेल का मास्क लगाने की प्रक्रिया
सभी सामग्री को मिला लें। अब जड़ों और बालों के हर छोर तक इस मिश्रण से मालिश करें। 30 मिनट के लिए इस मिश्रण को सिर पर रखें और तौलिए या शावर कैप से सिर को ढक लें। फिर इसे ठंडे पानी के साथ धो दें।
अरंडी के तेल का मास्क लगाने के फायदे
घुंघराले बाल होना कम करता है।
बालों को बढ़ाता है और बालों को टूटने से रोकता है।